लाडली बहना योजना (MP Ladli Bahana Yojana)फार्म 8 मार्च से भरे जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

MP Ladli Bahana Yojana Apply Online, Registration Form 2023, एमपीलाडलीबहनायोजना क्या है, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ देखें, Ladli Behna Yojana Online Form

मध्यप्रदेश की महिला बहनों को बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है जिस का नाम है लाडली बहना योजना, इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनों की जिंदगी बदल जाएगी। सीएम शिवराज ने बताया कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। इनकी जिंदगी बदले, ये आगे बढ़े, गरीब से गरीब परिवार के भी रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, इलाज का इंतजाम हो जाए, इसलिए यह मेरी योजना है। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसके बाद MP Ladli Bahana Yojana 2023 को लागू किया जाएगा। लेकिन प्रदेश की जो महिलाएं इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं उन्हें छोड़कर सभी बहनों को इस योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके साथ चुनवी वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए भी वन रक्षक भरती 2023, और मध्य प्रदेश शिक्षक पत्र परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

क्या है लाडली बहना योजना 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की बहनों को इस नई लाडली बहना योजना के बारे में अवगत कराया गया इस नई योजना के तहत जिन बहनों का परिवार आयकर मुक्त होगा जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन होगी वही बहने इस योजना का लाभ ले सकेंगी। MP Ladli Bahana Yojana के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। MP Ladli Bahana Yojana के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

क्या लाभ है MP Ladli Bahana Yojana से बहनों को

MP Ladli Bahana Yojana के तहत मध्यप्रदेश में रह रही बहनें चाहे वे शादीशुदा हो अथवा उनकी शादी ना हुई हो सभी बहने इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना में पात्र सभी बहनों को 1000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इस प्रकार 12000 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से 5 वर्ष की इस योजना में बहनें 60,000 रुपए तक का वित्तीय लाभ ले सकेंगी। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश की एक करोड़ बहनों को लाभ होगा इससे बहनों के खाते में 1000 रुपए प्रति माह जमा होंगे इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कब और कैसे करना है MP Ladli Bahana Yojana के लिए आवेदन

महिला दिवस का विशेष दिन जो कि 8 मार्च है इस दिन लाडली बहना योजना के फॉर्म भरना शुरू किए जाएंगे। यानी 8 मार्च 2023 को “इंटरनेशनल वूमेन डे” के अवसर पर इस योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा बहनों को उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इस दिनांक के 2 महीने के बाद पात्र बहनों के खाते में 1,000 रुपए प्रति माह आना शुरू हो जाएंगे। शुरू में घर-घर जाकर फॉर्म को एकत्रित किया जाएगा और 2 माह बाद बहनों के खाते में 1,000 रुपए प्रति माह आना शुरू हो जाएंगे।

लगभग 60,000 करोड रुपए खर्च होंगे 5 वर्ष में

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के कहा कि लाडली बहना योजना के तहत लगभग 60,000 हजार करोड़ खर्च होंगे, 5 वर्ष में इस योजना में लगभग एक करोड़ बहनों को लाभ होगा।

एमपी लाडली बहना योजना 2023 Key Highlights

योजना का प्रदेश       मध्य प्रदेश
योजना का नाम         लाडली बहना योजना
फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि8 मार्च 2023 से शुरू
किन बहनों को लाभ की पात्रताआयकर से मुक्त बहने व परिवार, 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो
जातियोजना में कोई जाति बंधन नहीं है
लाभ1,000 रुपए प्रति माह
योजना की अवधि5 वर्ष
निवासीमध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होना चाहिए
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं

किन बहनों को मिलेगा Ladli Bahana Yojana का लाभ

  • लाडली बहना योजना का लाभ प्रदेश की उन बहनों को होगा जो टैक्स के दायरे में ना हो और महिला के घर में भी कोई सदस्य आयकर दाता ना हो और उनके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन ना हो। अर्थात आयकर का भुगतान न करता हो।
  • लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा। इसलिए लाभार्थी बहनों को मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • महिला गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों बहनों को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाएं अधिक लाभान्वित होंगी।
  • लाडली बहना योजना का लाभ सभी जाति और धर्म की महिलाओं को समान रूप से दिया जाएगा।

लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। फिलहाल सरकार द्वारा MP Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना की विशेषताएं

  • MP Ladli Bahana Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की मध्यमवर्ग और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • MP Ladli Bahana Yojana के अंतर्गत प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी।
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।
  • 5 वर्षों में सरकार द्वारा अनुमानित योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया जाएगा।
  • निम्न आय वर्ग की सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।
  • लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी MP CPCT 2023 टेस्ट की आई date

Q1.  लाडली बहना योजना से महिलाओं को क्या लाभ है?

Ans. लाडली बहना योजना के तहत मध्यप्रदेश की एक करोड़ बहनों को लाभ होगा इससे बहनों के खाते में 1000 रुपए प्रति माह जमा होंगे इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Q2.  कब से करना है लाडली बहना योजना के लिए आवेदन?

Ans. महिला दिवस का विशेष दिन जो कि 8 मार्च है इस दिन MP Ladli Bahana Yojana के फॉर्म भरना शुरू किए जाएंगे।

Q3.  किन महिलाओं को होगा लाडली बहना योजना का लाभ?

Ans. MP Ladli Bahana Yojana का लाभ प्रदेश की उन बहनों को होगा जो टैक्स के दायरे में ना हो और महिला के घर में भी कोई सदस्य आयकर दाता ना हो और उनके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन ना हो। लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्यप्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा।

Q4.  लाडली बहना योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?

Ans. फिलहाल सरकार द्वारा MP Ladli Bahana Yojana के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।

1 thought on “<strong>लाडली बहना योजना (MP Ladli Bahana Yojana)फार्म 8 मार्च से भरे जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया</strong>”

Leave a Comment