Skill India Portal(SIP) 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन skillindia.gov.in पर लॉगिन व विशेषताएं

Skill India Portal Online Apply | स्किल इंडिया पोर्टल Online Registrationskillindia.gov.in Online Portal Login | भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों के कौशल विकास के लिए स्किल इंडिया पोर्टल की शुरुआत की गई है इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है, इसमें कई तरह के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे नागरिकों को रोजगार मिल सके। आइए आज हम भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल के बारे में जानेंगे जिसको हम स्किल इंडिया पोर्टल के नाम से जानते हैं।

इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक अपना कौशल विकास कर पाएंगे। आज हम आपको इसके लिए इंडिया पोर्टल की समस्त जानकारी प्रदान करेंगे।

क्या है Skill India Portal 

भारत की सरकार द्वारा देश के नागरिकों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इसके लिए स्किल इंडिया पोर्टल लाया गया है देश के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपने कौशल का विकास करके रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। 

Skill India Portal पर ट्रेनिंग देने वालों की और लेने वाले कैंडिडेट्स दोनों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नेशनल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा स्किल इंडिया पोर्टल का संचालन किया जा रहा है इसके लिए स्किल इंडिया पोर्टल पर 508 ट्रेनिंग सहयोगी भी है वह 10,373 ट्रेनिंग सेंटर भी हैं। यहां नागरिक अपने कौशलों का विकास कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। अभी तक स्किल इंडिया पोर्टल के जरिए 1 करोड़ 10 हजार से अधिक नागरिकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिनमें से 24 लाख 50 हज़ार नागरिक रोजगार प्राप्त कर चुके हैं।

 स्किल इंडिया पोर्टल Key Highlights

योजना का नामSkill India Portal
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यकौशल प्रशिक्षण प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.skillindia.gov.in/
आवेदन का प्रकारऑनलाइन

Skill India Portal का उद्देश्य

Skill India Portal का उद्देश्य देश के नागरिकों को कौशल में दक्ष कराना है, जिससे देश के नागरिकों का कौशल विकास करके उनके जीवन के आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण में भी बदलाव किया जा सकेगा। इसके लिए स्किल इंडिया पोर्टल में नागरिकों के कौशल विकास का जिम्मा नेशनल स्किल डेवलपमेंट के द्वारा उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों का कौशल विकास कर उन्हें रोज़गार प्रदान करना है, जिससे नागरीकों के जीवन स्तर में सुधार तो होगा ही, साथ ही साथ देश में बेरोजगारी की दर में भी कमी आएगी। यह सरकार का सराहनीय प्रयास है जिससे लोगों में बेरोजगारी के कारण होने वाली निराशा में भी कमी आएगी।

Skill India Portal से लाभ

  • भारत सरकार द्वारा लांच Skill India Portal पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिकों के कौशल का विकास किया जाएगा।
  • कौशल में दक्षता हासिल करने पर रोजगार प्राप्त किया जा सकेगा।
  • नागरिकों के आर्थिक एवं सामाजिक मूल्य में बढ़ोतरी होगी।
  • स्किल इंडिया पोर्टल के जरिए बेरोजगारी की दर को भी कम किया जा सकेगा।

Skill India Portal की विशेषताएं

  • Skill India Portal पोर्टल पर ट्रेनिंग देने वाली और ट्रेनिंग लेने वालों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
  • Skill India Portal के द्वारा नागरिकों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • इसका संचालन नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है।
  • स्किल इंडिया पोर्टल में 10,373 ट्रेनिंग सेंटर है।
  • स्किल इंडिया पोर्टल के जरिए 1 करोड़ 10 हजार से अधिक नागरिकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
  • इनमें से 24 लाख 50 हज़ार लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो चुका है।

Skill India Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए और भिन्न-भिन्न कौशलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भिन्न-भिन्न शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

Skill India Portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Skill India Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया   

सर्वप्रथम आपको स्किल इंडिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।     

       

Skill India Portal पर रजिस्ट्रेशन

इसके बाद होम पेज पर आपको I want to skill myself के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

       

Skill India Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। यहाँ आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे- बेसिक डिटेल, लोकेशन डिटेल, प्रिफरेंस, एसोसिएटेड प्रोग्राम, इंटरेस्टेड इन।

इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप स्किल इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

इसके अलावा आप Skill India Portal से नामांकित, प्रशिक्षित और रोज़गार प्राप्त नागरिकों की जानकारी और सर्टिफाइड टी ओ टी/टी ओ ए (ट्रेनर) की सूची आदि की जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Skill India Portal पर ट्रेनिंग प्रोवाइडर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

सर्वप्रथम आपको स्किल इंडिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। इसके पश्चात आपको रजिस्टर एस ट्रेनिंग प्रोवाइडर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।अब आपको नाम ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार आप ट्रेनिंग प्रोवाइडर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Read more:

लाडली बहना योजना (MP Ladli Bahana Yojana)फार्म 8 मार्च से भरे जाएंगे, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Breaking News! MP TET 2023| मध्य प्रदेश माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023| MP Madhyamik Shikshak Pariksha 2023 | अंतिम तिथि 13 फरवरी 2023