मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला: संख्या की समझ प्रश्नोत्तरी कोर्स 2

संख्या की समझ। कोर्स 2: मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला। CM राइज TDP, MP प्रश्नोत्तरी के सही उत्तर

संख्या की समझ कोर्स 2, मिशन अंकुर कोर्स श्रृंखला कक्षा 1 से 5 के समस्त शिक्षकों, शाला प्रमुखों, डाइट फेकल्टी, एपीसी अकादमिक, जनशिक्षकों, बीएसी, मिशन अंकुर के समस्त एसआरजी, डीआरजी, KRP द्वारा पूर्ण किया जाना है। Course 2 Sankhya ki samajh prashnottari Diksha app Answer key mission ankur

मॉड्यूल का नाम: मिशन अंकुर कोर्स श्रंखला

कोर्स 2: संख्या की समझ

कोर्स की लिंक- कोर्स 2: संख्या की समझ  

Mission Ankur Course 2

Note: संख्या की समझ। कोर्स 2 प्रश्नोत्तरी में 70% अंक प्राप्त करने पर ही प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। आप जितनी बार प्रश्नोत्तरी हल करेंगे, हर बार कुछ प्रश्नों का क्रम बदल सकता है। उनके विकल्पों का क्रम भी बदल सकता है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न- 1

  •  जीत 7 वस्तुएं देने के लिए कहने पर 7 वीं वस्तु दिखाता है। सही समझ न होने के सही कारण को चुनिये ।
    1. क्रम असंबद्धता की समझ का अभाव
    2. एक- एक संगतता की समझ ना होना
    3. सिर्फ क्रम सूचक की जानकारी का अभाव
    4. सिर्फ क्रम सूचक की जानकारी का अभाव

               उत्तर- गिनने की समझ का अभाव

प्रश्न- 2


  • रीता चीजें गिनते हुए, जितनी तेजी से संख्याएँ बोलती है, उतनी तेजी से वस्तुएं छू नहीं पाती है। समझ के सही न होने के कारण को चुनिये।
    1. संख्या बोध की समझ का अभाव
    2. गिनने की समझ का अभाव
    3. एक-एक संगतता की समझ ना होना
    4. सही संख्या क्रम की जानकारी का अभाव

उत्तर- एक-एक संगतता की समझ ना होना

प्रश्न- 3

  • बच्चे 9 के बाद 7 कहते हैं। गिनती में समझ न होने के सही कारण को चुनिये।
    1. संख्या बोध की समझ का अभाव
    2. गिनने की समझ का अभाव
    3. एक- एक संगतता की समझ ना होना
    4. संख्या क्रम की जानकारी का अभाव

               उत्तर- गिनने की समझ का अभाव

प्रश्न- 4

  • शिक्षिका जी की कक्षा में सौरभ ने एक कार्यपत्रक को ऐसे भरा।
    1. संख्यों को लिखने का गृहकार्य दें
    2. माता-पिता को स्कूल में बुलाकर बच्चे को घर पर अभ्यास करने को कहें
    3. रेत पर बनी संख्यों पर उंगली फेर कर अभ्यास कराना
    4. अपने आस-पास दिख रहे संख्यों को लिख कर लाने को कहें

               उत्तर- रेत पर बनी संख्यों पर उंगली फेर कर अभ्यास कराना

प्रश्न- 5

  • संख्याओं की समझ के लिए योजना बनाते समय आप इन अवधारणाओं को किस क्रम में रखेंगे?
    1. संख्या- पूर्व अवधारणाएं
    2. एक से दस तक की संख्याएं
    3. बीस से ज़्यादा संख्याएं
    4. दस से बीस तक की संख्याएं

उत्तर- सही क्रम

    1. संख्या- पूर्व अवधारणाएं
    2. एक से दस तक की संख्याएं
    3. दस से बीस तक की संख्याएं
    4. बीस से ज़्यादा संख्याएं

प्रश्न- 6

    1. नीचे साझा किए गये विकल्पों में से आपके अनुसार किस बच्चे को गिनने की समझ नहीं है?
    2. अमित समूह में रखी चीजों की सही गिनती उन्हें किसी भी क्रम में छूकर करता है।
    3. मेघा 5 चीजों को देखकर बिना गिने तुरंत 5 कहती है।
    4. रिंकू समूह में रखी चीज़ों को गिनने के लिए 5 तक गिनती बोलता है लेकिन समूह में मौजूद चीजों की कुल संख्या नहीं बताता है।
    5. सिमरन समूह की चीजों को एक और एक दो, दो और एक… कर के गिनती है।

उत्तर- रिंकू समूह में रखी चीज़ों को गिनने के लिए 5 तक गिनती बोलता है लेकिन समूह में मौजूद चीजों की कुल संख्या नहीं बताता है।

प्रश्न- 7

  • दिए गए चरणों में से संख्या की समझ का विकास करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण कौन-सा है?
    1. संख्या बोध की समझ बनाना
    2. संख्या के क्रम को याद रखना
    3. संख्याओं को लिखना
    4. संख्याओं के नाम जानना

उत्तर- संख्या बोध की समझ बनाना

प्रश्न- 8

  • सीधी गिनती सीखने के बाद बच्चे खुद ही उल्टी गिनती सीख लेते हैं। क्या आप इस कथन से सहमत हैं?
    1. हाँ, क्योंकि सीधी गिनती के बाद उलटी गिनती सीखना आसान है।
    2. नहीं, क्योंकि बच्चे संख्या बोध होने के बाद उलटी गिनती करते हैं।
    3. हाँ, क्योंकि उल्टी गिनती भी बच्चों के लिए स्वाभाविक है।
    4. नहीं, क्योंकि उल्टी गिनती रटनी पड़ती है।

उत्तर- नहीं, क्योंकि बच्चे संख्या बोध होने के बाद उलटी गिनती करते हैं।

प्रश्न- 9

  • छोटे बच्चों के लिए इनमें से क्या समझना अमूर्त है?
    1. 8 पक्षियों को देखना
    2. 8 चम्मचों को गिनना
    3. 8 संख्या को लिखना तथा पढ़ना
    4. उपरोक्त सभी

उत्तर- 8 संख्या को लिखना तथा पढ़ना

प्रश्न- 10

  • सरोज, सौ तक की संख्याओं में दस के लगभग सभी गुणज सही तरह पहचान लेती है। आज कक्षा में उसने गणित माला पर सड़सठ को साठ के पास बताया। सरोज की समझ के बारे में कौन सा निष्कर्ष सही होगा?
    1. संख्याओं की बिल्कुल सही समझ है
    2. सौ तक की संख्याओं को लिख कर अभ्यास करना चाहिए
    3. साठ और सत्तर के बीच के सभी अंकों को लिखना चाहिए
    4. गणित माला पर संख्याओं को गिनने के और मौके मिलने चाहिए

उत्तर- गणित माला पर संख्याओं को गिनने के और मौके मिलने चाहिए

 

          धन्यवाद

MP Education News

Leave a Comment